ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत,पत्नी सहित दो लोग घायल

Voice of news 24 

16Feb2023 23:19PM

महराजगंज

महराजगंज में सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इस घटना में जहां एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कोठीभार थानाक्षेत्र के सिसवा निचलौल मुख्य मार्ग पर स्थित बढ़या पुल के पास सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिस कारण सड़क किनारे खड़ा व्यक्ति गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आ गया जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। जिनका सिसवा पीएचसी पर इलाज चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर कार्रवाई में जुट गई।कुशीनगर जिले के कोपजंगल के रहने वाले 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र राम अवध सैनी अपनी पत्नी गुंजा और दो छोटे बच्चों को बाइक से लेकर कटहरी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया के आगे सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ीकर अंडा खा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों को ठोकर मार दिया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई में जुट गई। मौका देख ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार छोटेलाल हेलमेट नहीं पहना था।

इस संदर्भ में कोठीभार थाना प्रभारी तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है व अन्य घायलों को इलाज हेतु सिसवा पीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया गया है।