सिद्धार्थनगर:परीक्षा देने जा रहे छात्र हुए हादसे का शिकार,दो की दर्दनाक मौत,गंभीर हालत में एक रेफर, बाइक से 12वीं की परीक्षा देने जा रहे थे

Voice of news 24

16Feb2023 22:34PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव के निवासी कासिफ नामक युवक आज इंटर की द्वितीय पाली की परीक्षा देने जा रहा था।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास दो बाईकों में आमने सामने की टक्कर हो गई।छात्र कासिफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर 12 बजे के आसपास रफी मेमोरियल इन्टर कालेज रफी नगर चकचई इण्टरमीडिएट के छात्र 18 वर्षीय कासिफ कमर पुत्र कमरेआलम निवासी भड़रिया दलमीर डीह अपनी बाइक व 19 वर्षीय ओसामा पुत्र मुमताज अली तथा 18 वर्षीय आदिल पुत्र शराफत निवासी बयारा दूसरी मोटरसाइकिल से परीक्षा देने के लिए खैर टेक्निकल इंटर कालेज जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से सिलोखरा चौराहे से डुमरियागंज मार्ग पर जा रही थी कि नहर पुल के पर दोनों की बाइक आपस में भिड़ गई। मौके पर कासिफ कमर की मृत्यु हो गई जबकि दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया गया।पोस्टमॉर्टम न कराने की जिद पर अड़े परिजन को पुलिस ने शव पंचनामा करने के बाद सुपुर्द कर दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.