महराजगंज

जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में ₹47,950 के भुगतान को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में ₹47,950 के भुगतान को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। भुगतान का ब्योरा मांगने को लेकर ग्राम सचिव और प्रधान प्रतिनिधि के बीच शुरू हुआ विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप और तीखी नोकझोंक तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर पंचायत में हंगामे की स्थिति भी बनी।

ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि नबी अहमद सिद्दीकी ने ग्राम सचिव पर ₹47,950 के भुगतान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भुगतान से संबंधित हिसाब-किताब मांगे जाने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने खंड विकास अधिकारी को भी अवगत कराया है।
DPRO ने दिया जांच का भरोसा
मामले की गंभीरता को देखते हुए Voice of News 24 के संवाददाता युनुस खान ने जिला पंचायत राज अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अब कार्रवाई का इंतजार!
एक तरफ प्रधान प्रतिनिधि भुगतान को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मामला अधिकारियों तक पहुंच चुका है। अब बड़ा सवाल यह है कि ₹47,950 के भुगतान का पूरा हिसाब क्या है? क्या जांच में आरोपों की पुष्टि होगी या मामले की कोई दूसरी तस्वीर सामने आएगी?
फिलहाल सबकी निगाहें जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















