महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत कलवारगढ़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत कलवारगढ़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अविनाश उर्फ शिवा के रूप में हुई है। वह बृजमनगंज बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी कलवारगढ़ के समीप वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर आगे की आवश्यक औपचारिकताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















