महराजगंज

महराजगंज साइबर ठगी के मामले में महराजगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ठगी गई धनराशि का बड़ा हिस्सा वापस दिलाया है। रकम वापस मिलने से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज साइबर ठगी के मामले में महराजगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ठगी गई धनराशि का बड़ा हिस्सा वापस दिलाया है। रकम वापस मिलने से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना फरेंदा की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार दीपक कुमार मौर्य को 59,366 रुपये वापस कराए। पीड़ित के साथ कुल 64,196 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित दीपक कुमार मौर्य ने महराजगंज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कदम माना जा रहा है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















