बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरऊ गांव में रास्ते में ट्रैक्टर रोककर एक परिवार के साथ मारपीट करने और एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरऊ गांव में रास्ते में ट्रैक्टर रोककर एक परिवार के साथ मारपीट करने और एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोमवीर सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, धौरऊ गांव निवासी सोमवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में उनका ट्रैक्टर रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान परिवार की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने छतारी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















