बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी फैजान के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी फैजान के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खुर्जा पुलिस छेड़छाड़ के प्रकरण में आरोपी फैजान की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में जाते हुए आरोपी को रुकने का इशारा किया गया। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली फैजान के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और उसके पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















