सिद्धार्थनगर: भारतभारी मेले में 5-6 लोगों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, सिर फटने के बावजूद बरसाते रहे लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो आया सामने

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित भारतभारी मेले में गुरुवार  रात 5 से 6 युवकों ने एक युवक को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित भारतभारी मेले में गुरुवार रात 5 से 6 युवकों ने एक युवक को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा, इसके बावजूद हमलावर उसे लगातार लात-घूंसों से पीटते रहे। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की रात भारतभारी मेले में किसी बात को लेकर विवाद के बाद 5-6 युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, हमलावरों की पिटाई से युवक के सिर से खून निकलने लगा, लेकिन आरोपियों ने मारपीट बंद नहीं की और उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते रहे।

घटना के दौरान मेले में मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही और किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.