सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर मुस्तहकम गांव में बाइक रोकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर बृजेश चौबे के घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर मुस्तहकम गांव में बाइक रोकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर बृजेश चौबे के घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके भाई शैलेश चौबे की भी पिटाई की गई और घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, विशुनपुर मुस्तहकम गांव में रास्ते में बाइक रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर बृजेश चौबे के घर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर भाई को बचाने पहुंचे शैलेश चौबे पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से प्रहार किया, जिससे दोनों भाई घायल हो गए।
घटना के दौरान हमलावरों ने घर परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026



















