बलिया
बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सवरूपुर के समीप गुरुवार सुबह एक तेल टैंकर और टमाटर लदे पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में टैंकर चालक और खलासी घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सवरूपुर के समीप गुरुवार सुबह एक तेल टैंकर और टमाटर लदे पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में टैंकर चालक और खलासी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद टैंकर चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गड़वार थाना क्षेत्र के सवरूपुर के पास विपरीत दिशाओं से आ रहे एक तेल टैंकर और टमाटर से लदी पिकअप के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल टैंकर चालक और खलासी को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, टैंकर चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















