बलिया

बलिया जनपद के फेफना-रसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात रखहां नहर के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर अपने पिता के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के फेफना-रसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात रखहां नहर के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर अपने पिता के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात 17 वर्षीय मोहित गुप्ता अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वे फेफना-रसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रखहां नहर के पास पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मोहित को उपचार के लिए रसड़ा अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आसपास के मार्गों व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















