महराजगंज

महराजगंज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चालान का डर नहीं, बल्कि गुलाब का फूल देकर जागरूक करने की अनूठी पहल महराजगंज यातायात पुलिस ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चालान का डर नहीं, बल्कि गुलाब का फूल देकर जागरूक करने की अनूठी पहल महराजगंज यातायात पुलिस ने की। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नगर क्षेत्र में NCC कैडेट्स के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

NCC कैडेट्स ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को हेलमेट, सीटबेल्ट तथा यातायात नियमों के अनिवार्य पालन के प्रति जागरूक किया।
महराजगंज पुलिस का संदेश साफ है सड़क पर नियमों का पालन मजबूरी नहीं, बल्कि जिंदगी की सुरक्षा है।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट जरूर लगाएं। क्योंकि आपकी सुरक्षा, आपके परिवार की खुशियों से जुड़ी है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















