महराजगंज

महराजगंज: संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार, 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार, 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















