मऊ

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरानी के समीप फोरलेन पर बुधवार को एक ट्रैक्टर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और ट्रेलर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरानी के समीप फोरलेन पर बुधवार को एक ट्रैक्टर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और ट्रेलर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गिट्टी लदा ट्रैक्टर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी के पास फोरलेन से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होकर टूट गया और ट्रेलर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रामबहादुर (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल चालक रामबहादुर को तत्काल उपचार के लिए घोसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















