मऊ: घोसी में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पलटी सेब लदी डीसीएम, चालक बाल-बाल बचा; झपकी आने से हादसा होने की आशंका

मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर तलई के समीप गुरुवार की देर रात करीब 1:30 बजे सेब से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर तलई के समीप गुरुवार की देर रात करीब 1:30 बजे सेब से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन के पलटने से उसमें लदी सेब की पेटियां सड़क किनारे बिखर गईं। घटना की शुरुआती वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब डेढ़ बजे सेब लादकर एक डीसीएम वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से गुजर रही थी। जैसे ही वाहन घोसी कोतवाली क्षेत्र के तलई के पास पहुंचा, तभी चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई और डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई।

गनीमत रही कि इस घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वाहन पलटने से बिखरे सामान को व्यवस्थित कराने तथा फोरलेन पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.