मऊ
मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज के समीप बाइक से अपने घर लौट रहे दो सगे भाइयों को आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोककर हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीट दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज के समीप बाइक से अपने घर लौट रहे दो सगे भाइयों को आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोककर हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में एक भाई के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर चिरैयाकोट थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, अनंत कुमार उपाध्याय अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे चिरैयाकोट रोडवेज के पास पहुंचे, तभी वहां मौजूद करीब आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हॉकी व डंडों से उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में अनंत कुमार उपाध्याय के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल का उपचार कराया गया और पीड़ित पक्ष की ओर से चिरैयाकोट थाने में लिखित तहरीर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026



















