अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के नगला मुरारी क्षेत्र में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के नगला मुरारी क्षेत्र में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को नगर निगम के संपत्ति और प्रवर्तन विभाग की टीम ने तहसील कोल की राजस्व टीम के साथ संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सरकारी मार्ग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर रास्ते की विधिवत पैमाइश की। पैमाइश के पश्चात सरकारी रास्ते की वास्तविक सीमा चिह्नित करते हुए वहां खूंटे लगाए गए और अवैध कब्जे को हटवा दिया गया।
प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि पुनः सरकारी रास्ते या सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















