बिजनौर: 26 गज जमीन के विवाद में युवक की तलवार से काटकर निर्मम हत्या, घात लगाकर हमला करने का आरोप

बिजनौर

बिजनौर जनपद में मंगलवार रात 26 गज जमीन के विवाद को लेकर एक सिख युवक की तलवार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में युवक की गर्दन बुरी तरह कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तनाव का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद में मंगलवार रात 26 गज जमीन के विवाद को लेकर एक सिख युवक की तलवार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में युवक की गर्दन बुरी तरह कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तनाव का माहौल है।

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि वे दोनों साथ में एक रिश्तेदार को खाना देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के पांच से सात लोगों ने उन्हें रोक लिया और पहले भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान तीन भाइयों ने तलवार से युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी आधी गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

तीन महीने की मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मायके में रह रही थी अनुष्का चौधरी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार