मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा फतेहपुर में अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और हवन-पूजन के साथ भव्य समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा फतेहपुर में अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और हवन-पूजन के साथ भव्य समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
मिली जानकारी के अनुसार, कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसके उपरांत ग्रामसभा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















