मऊ

मऊ जनपद के महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आगामी 28 नवंबर को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आगामी 28 नवंबर को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 9 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जनपद के सभी विकास खंडों के कुल 4,465 परीक्षार्थी इन केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे, जहां प्रत्येक सीट के लिए औसतन लगभग 56 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी।
परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को समय से पूर्व अपने आवंटित केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















