बुलंदशहर: आढ़ती यूनियन अनूपशहर के इतिहास में पहली बार हुआ मतदान, विनीत बंसल अध्यक्ष व चौधरी वीरेंद्र सिंह सचिव निर्वाचित

बुलंदशहर

बुलंदशहर नवीन अनाज मंडी स्थित आढ़ती यूनियन अनूपशहर का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नवीन अनाज मंडी स्थित आढ़ती यूनियन अनूपशहर का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। यूनियन के इतिहास में यह पहला अवसर है जब आम सहमति की पुरानी परंपरा से हटकर अध्यक्ष और सचिव पद के लिए विधिवत मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर मंडी परिसर में दिनभर व्यापारियों और आढ़तियों के बीच खासी गहमागहमी बनी रही।

मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के तहत शत-प्रतिशत मतदान हुआ और कुल 73 मत डाले गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में विनीत बंसल ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद वार्ष्णेय को 12 मत मिले। वहीं, सचिव पद पर चौधरी वीरेंद्र सिंह ने 45 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विपुल बंसल को 28 मत प्राप्त हुए।

चुनाव अधिकारी पवन गोयल और पवन सेतुआ ने बताया कि इस निर्वाचन प्रक्रिया में केवल अध्यक्ष और सचिव पद के लिए ही मतपत्रों से मतदान कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उप प्रधान, उपसचिव और कोषाध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी के अन्य पदों का गठन नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत बंसल और सचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह द्वारा आपसी समन्वय से किया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंडी के व्यापारियों व समर्थकों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.