बुलंदशहर

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मंगलवार को छोटी काशी अनूपशहर स्थित गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही घाटों पर हर-हर गंगे और मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मंगलवार को छोटी काशी अनूपशहर स्थित गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही घाटों पर हर-हर गंगे और मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे। विभिन्न जनपदों और राज्यों से पहुंचे महिला, पुरुष, बुजुर्गों और बच्चों ने परिवार सहित गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्य स्नान पर्व के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को अनूपशहर क्षेत्र के समस्त गंगा घाटों एवं स्नान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया एवं क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखते हुए निरंतर निगरानी की जाए तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। उन्होंने गहरे जल वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों व बचाव दल को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है, लिहाजा सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















