बलिया

बलिया तहसील बैरिया में शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 70 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया तहसील बैरिया में शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 70 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे, जिन पर डीएम ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत खंड-4 का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। डीएम ने लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी, जबकि एसपी ने थानाध्यक्षों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बैरिया, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















