स्पीड राडार से पकड़ी जा रही तेज रफ्तार, परतावल-गोरखपुर हाईवे पर चालान जारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई तेज कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई तेज कर दी है। श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर एनएच-730 पर इंटरसेप्टर वाहन में लगी स्पीड राडार गन से गति मापकर नियम तोड़ने वालों का चालान किया जा रहा है।

यातायात निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि चालकों को गति सीमा में चलने, मोबाइल का इस्तेमाल न करने और लापरवाही से बचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.