महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 नवंबर की रात मुंडन संस्कार में आई छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 नवंबर की रात मुंडन संस्कार में आई छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान खाना बनाने आए एक युवक ने रात करीब आठ बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर 19 नवंबर को मुकदमा दर्ज हुआ। गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में नहर पटरी के पास बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।
घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश है। सपा नेता सुरेंद्र भारती समेत ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















