मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुमरांव में गुरुवार शाम एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुमरांव में गुरुवार शाम एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई। इस हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शादी की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, दो घायल
मिली जानकारी के अनुसार, डुमरांव गांव में गुरुवार शाम आयोजित शादी समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान चाकूबाजी भी हुई। हमले में एक युवक के पेट में चाकू लग गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना के बाद विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर घायल का उपचार जारी, पांच आरोपी पुलिस हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही सरायलखंसी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पेट में चाकू लगने से घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















