महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसासुमाली के पास कटान रोधी पत्थरों के बीच दो विशालकाय सांप (स्थानीय भाषा में चितंग/अजगर) देखे जाने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसासुमाली के पास कटान रोधी पत्थरों के बीच दो विशालकाय सांप (स्थानीय भाषा में चितंग/अजगर) देखे जाने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।
रिहायशी इलाके के करीब मौजूदगी से बढ़ी चिंता
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के समीप ही कटान रोकने के लिए लगाए गए पत्थरों के बीच इन दोनों विशालकाय सांपों को देखा गया। रिहायशी बस्ती के बेहद करीब इनकी मौजूदगी से ग्रामीणों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिसके चलते लोग उधर जाने से कतरा रहे हैं।
सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग
ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र टीम भेजकर दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाए और उन्हें आबादी से दूर प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















