बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम वीरपुर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने घंटों इंतजार के बाद हंगामा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम वीरपुर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने घंटों इंतजार के बाद हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला और एजेंसी कर्मचारियों द्वारा सही जानकारी भी नहीं दी गई।
कामकाज छोड़कर लाइन में लगे रहे ग्रामीण, कर्मचारियों पर टालमटोल का आरोप
उपभोक्ताओं के अनुसार, वे सुबह 10 बजे से ही एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े थे, लेकिन कर्मचारियों ने न तो गैस की अनुपलब्धता की स्पष्ट सूचना दी और न ही वितरण का कोई निश्चित समय बताया। कर्मचारी लगातार गैस की गाड़ी आने का आश्वासन देकर लोगों को रोके रहे। इससे आक्रोशित लोगों ने बताया कि कई ग्रामीण अपनी निजी नौकरी, मजदूरी और खेती-बाड़ी का काम छोड़कर आए थे, वहीं महिलाओं को भी घरेलू कामकाज छोड़कर घंटों खड़ा रहना पड़ा। अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सिलेंडर के इंतजार के कारण वे समय पर तहसील भी नहीं जा सके।
निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक लेने का भी आरोप
हंगामे के दौरान उपभोक्ता अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह फौजी, राजवीर सिंह और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर सिलेंडर के लिए निर्धारित कीमत से 10 रुपये अतिरिक्त भी वसूले जा रहे हैं। लोगों ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर सटीक जानकारी देने और पारदर्शिता बरतने की मांग की।
एजेंसी संचालक ने आरोप नकारे, देरी के लिए मांगी माफी
इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक जुनैद अली ने अतिरिक्त पैसे लेने के आरोपों को निराधार बताया। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि गैस की गाड़ी आने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को पहले ही सूचित कर देना चाहिए था कि आज वितरण संभव नहीं हो पाएगा। इस असुविधा के लिए उन्होंने ग्रामीणों व उपभोक्ताओं से खेद प्रकट करते हुए क्षमा मांगी, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















