गंगा मेले में हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई, तत्काल दर्ज होगी एफआईआर: डीआईजी कलानिधि नैथानी

बुलंदशहर

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले अनूपशहर गंगा मेला, गढ़ गंगा मेला (हापुड़) और मखदूमपुर मेला (मेरठ) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले अनूपशहर गंगा मेला, गढ़ गंगा मेला (हापुड़) और मखदूमपुर मेला (मेरठ) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने तीनों प्रमुख मेला क्षेत्रों और श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मेले के दौरान हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा; ऐसे तत्वों को केवल चेतावनी देकर छोड़ने के बजाय तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनके वाहन सीज किए जाएंगे।

सेक्टर प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की तय होगी जवाबदेही

डीआईजी ने मेला ड्यूटी में तैनात सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी अव्यवस्था की सूचना पर सेक्टर प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचें। यदि किसी क्षेत्र में हुड़दंग होता है, तो संबंधित सेक्टर प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। ड्यूटी प्वाइंट पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

घाटों पर गोताखोरों की तैनाती और सुरक्षा मानकों पर जोर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीआईजी ने सभी प्रमुख गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में नाव और प्रशिक्षित गोताखोर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक नाव पर लाइफ जैकेट, लाउडहेलर और टॉर्च की व्यवस्था अनिवार्य की गई है, साथ ही जल पुलिस को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, मेला क्षेत्रों में प्रतिदिन विद्युत और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था व परंपराओं का सम्मान करते हुए उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.