शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की भव्य छटा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की भव्य छटा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा अपनी धर्मपत्नी बबिता वर्मा के साथ विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
गड़ाकुल पोखरा और शिव बाबा मंदिर घाट पर की पूजा-अर्चना
जानकारी के अनुसार, विधायक विनय वर्मा अपनी पत्नी बबिता वर्मा के साथ सर्वप्रथम गड़ाकुल पोखरा स्थित छठ घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन के लिए जुटे श्रद्धालुओं और व्रतियों का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत विधायक दंपति शिव बाबा मंदिर घाट पहुंचे। यहां बबिता वर्मा ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार तथा समूचे क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगलकामना की।
‘प्रकृति के प्रति आस्था और संतान की दीर्घायु का पर्व है छठ’ : बबिता वर्मा
मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक की पत्नी बबिता वर्मा ने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व संतान की प्राप्ति, बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। इस कठिन व्रत में माताएं अपने बच्चों के सुखमय जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए घंटों जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना करती हैं। उन्होंने इसे प्रकृति के प्रति समर्पण का अनूठा प्रतीक बताते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी विशेषता यही है कि इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्य को समान श्रद्धा से अर्घ्य दिया जाता है।
विधानसभा की जनता ही मेरा परिवार है: विधायक विनय वर्मा
वहीं, विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्होंने छठी मैया से अपनी शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की खुशहाली, उन्नति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है और वह अपने सहयोगियों व पत्नी बबिता वर्मा के साथ सभी के बच्चों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करने घाट पर पहुंचे हैं। विधायक ने कहा कि बिहार के साथ-साथ अब उत्तर प्रदेश में भी छठ महापर्व बड़े उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026


















