सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद की चुनावी तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अराजक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई और शस्त्र जमा कराने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय अराजक तत्वों को चिन्हित करें और उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्रों को समयबद्ध तरीके से जमा कराने और चुनाव ड्यूटी के लिए वाहनों के अधिग्रहण से संबंधित नोटिसों की तामीला शीघ्र पूरा करने को कहा गया।
मतगणना स्थलों का सत्यापन और फोर्स के ठहरने के इंतजाम
एसएसपी ने आगामी निर्वाचन को देखते हुए मतगणना स्थलों का भौतिक सत्यापन करने तथा चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले अर्धसैनिक व पुलिस बलों (फोर्स) के रुकने के लिए चिन्हित स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण कर जो भी कमियां पाई जाएं, उन्हें यथाशीघ्र दूर कर लिया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, चुनाव सेल प्रभारी, वाचक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















