सिद्धार्थनगर:छठ महापर्व को लेकर बांसी का रानी लक्ष्मीबाई घाट सजधज कर तैयार; नगर पालिका ने किए सुरक्षा व सुविधा के खास इंतजाम

बांसी

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी स्थित ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से व्यापक और चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी के विशेष सहयोग से घाट को भव्य रूप दिया जा रहा है। व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए घाट पर व्यवस्थित पूजा वेदियां तैयार कराई जा रही हैं। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नदी के किनारे मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि बच्चे और श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें। सुरक्षा निगरानी के लिए घाट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही गोताखोरों की तैनाती और एक ‘खोया-पाया केंद्र’ भी स्थापित किया गया है।

ठंड से बचाव और जलपान की विशेष व्यवस्था

पर्व के दौरान रात भर घाट पर रुकने वाले श्रद्धालुओं और व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। नगर पालिका की ओर से घाट पर विशाल टेंट, ठंड से बचाव के लिए अलाव, चाय-पानी और अर्घ्य के लिए दूध वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने दी पर्व की शुभकामनाएं

नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने क्षेत्रवासियों और समस्त श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और विश्वास का महापर्व है। घाट पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु या व्रती को कोई असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.