बागापार

महराजगंज जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सदर विकास खंड की ग्राम सभा केवलापुर के अंतर्गत केवलापुर से जिनवा टोला तक एक करोड़ रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
लंबे समय से जर्जर रास्ते और आवागमन की परेशानी झेल रहे स्थानीय ग्रामीणों में सड़क निर्माण शुरू होने से खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारशिला होती हैं। इस नई सड़क के बन जाने से न केवल ग्रामीणों का सफर आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों तक उनकी पहुंच भी सुगम हो जाएगी।
डबल इंजन की सरकार में गांवों का हो रहा सर्वांगीण विकास
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे और सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव बेहतर सड़क संपर्क से जुड़ सके।
अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश
शिलान्यास के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद चौधरी, ग्राम प्रधान राम सवारे यादव, प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, प्रधान पारिखन गुप्ता, शिवाकांत गुप्ता, प्रदीप भारती, अजीत यादव, रणविजय चौधरी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कर्ण सिंह, अवर अभियंता योगेश तिवारी, अवर अभियंता पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















