छठ महापर्व को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट; DIG एस. चन्नप्पा और SP ने किया पैदल गश्त, बलिया नाला छठ घाट की परखीं व्यवस्थाएं

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एस. चन्नप्पा और महराजगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च

DIG एस. चन्नप्पा और SP शक्ति मोहन अवस्थी ने नगर तिराहा से लेकर हनुमानगढ़ी तक पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों को परखा। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा पर्व के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बलिया नाला छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण

पैदल गश्त के उपरांत अधिकारियों ने बलिया नाला स्थित प्रमुख छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन, बैरिकेडिंग, गहरे पानी में सुरक्षा के इंतजाम, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। DIG ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस निरीक्षण व पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ, संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.