सहजनवा

गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम विडार टोला बनगाई में खेत में कूड़ा फेंकने और भूमि कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम विडार टोला बनगाई में खेत में कूड़ा फेंकने और भूमि कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसका गला दबाने का प्रयास किया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के देवर पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता मैना देवी (पत्नी राकेश) ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर गांव के ही मुनीब गुप्ता और अनिल गुप्ता (पुत्रगण राममिलन गुप्ता) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के अनुसार, आरोपी आए दिन पीड़िता के खेत में कूड़ा-करकट फेंकते हैं और घर का गंदा पानी गिराते हैं। इसके अलावा, वे जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से पिलर भी लगवा रहे थे, जिसकी शिकायत पूर्व में भी स्थानीय पुलिस से की गई थी।
विरोध करने पर भड़की हिंसा
आरोप है कि 13 नवंबर को जब मैना देवी ने खेत में कूड़ा फेंकने से मना किया, तो मुनीब गुप्ता भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उनका गला दबाकर मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब उनके देवर रामकेश (पुत्र स्व. बहादुर यादव) मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे, तो अनिल गुप्ता और उसके अज्ञात साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे रामकेश के सिर और दाहिनी आंख में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्रवाई
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में घायल रामकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सहजनवा में भर्ती कराया।
फिलहाल, पीड़िता ने थाने में नामजद प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















