ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन का संदेश लेकर निकली ‘जन जागरण यात्रा 2026’ सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गति पकड़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन का संदेश लेकर निकली ‘जन जागरण यात्रा 2026’ सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गति पकड़ रही है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 12 नवंबर को सोहगीबरवा तथा शुक्रवार, 13 नवंबर को बैठवलिया, गड़ौरा बाजार, कड़जा, लोहरौली और सरस्वती शिशु मंदिर, ठूठीबारी में व्यापक स्तर पर पौधरोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पौधरोपण के साथ दिलाई गई नशामुक्ति व प्रकृति संरक्षण की शपथ
कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वन विभाग के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई।
वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की असली गारंटी है।
गोरखनाथ मंदिर से पीलीभीत के माधव टांडा तक निकाली जा रही है यात्रा
उल्लेखनीय है कि यह जन जागरण यात्रा 11 से 16 नवंबर 2026 तक गोरखनाथ मंदिर (गोरखपुर) से माधव टांडा (पीलीभीत) तक आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन महामना मालवीय मिशन (अवध) एवं रूल ऑफ लॉ सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों से “नशा छोड़ें, पेड़ लगाएं, जल बचाएं और प्रकृति को सुरक्षित बनाएं” का आह्वान किया गया।
वन विभाग के अधिकारियों व गणमान्य जनों की रही सक्रिय सहभागिता
इस जागरूकता अभियान में सीमा जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह, संजीव श्रीवास्तव (एडवोकेट), सोमेश वर्धन सिंह (एडवोकेट), सत्यदेव जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) संजीव राय, डिप्टी रेंजर संतोष कुमार सिंह सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा आदित्य त्रिपाठी, संजय रौनियार, मोहन पटेल, दुष्यंत सिंह, सचिन्द्र सिंह, राजू मद्धेशिया, कृष्णमोहन रौनियार, केशव गोविंद राव, दुर्गभान गुप्ता, अम्बरीश तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















