डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ बुजुर्ग से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ बुजुर्ग से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की लिखित तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक सहित कुल तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
दोपहर में घर से लापता हुई किशोरी, दो अन्य पर सहयोग का आरोप
डुमरियागंज थाने में दी गई शिकायत में ग्राम महुआ बुजुर्ग निवासी नीलम देवी ने बताया कि बीते 10 नवंबर को दोपहर करीब 12:00 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित मां का आरोप है कि जखौली गांव निवासी अमित यादव (पुत्र धर्मराज) उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इसके साथ ही नीलम देवी ने जखौली गांव निवासी आरती (पुत्री धर्मराज) तथा बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिम चक उर्फ शेखापुर निवासी हिमांशु मौर्य (पुत्र रामचरन मौर्य) पर भी इस घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दर्ज किया नामजद केस, उपनिरीक्षक को सौंपी गई जांच
काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता न चलने पर नीलम देवी ने 12 नवंबर को डुमरियागंज थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी दिन तीनों नामजद आरोपियों अमित यादव, आरती और हिमांशु मौर्य के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक (एसआई) वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026


















