छपरौली

बागपत जनपद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के छपरौली स्थित ‘ओम शांति भवन’ सेंटर पर दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के छपरौली स्थित ‘ओम शांति भवन’ सेंटर पर दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में छपरौली नगर सहित आसपास के कई ग्रामीण अंचलों से आए गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीपों की जगमगाहट से पूरा सेवाकेंद्र आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता से आलोकित हो उठा। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए परस्पर प्रेम और सद्भाव का संदेश साझा किया।
‘बाहरी दीयों के साथ अंतर्मन का दीया जलाना ही सच्ची दीपावली’: बीके वीना बहन
समारोह को संबोधित करते हुए छपरौली सेंटर इंचार्ज बीके वीना बहन ने उपस्थित जनसमूह को दीपावली के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल मिट्टी के दीये जलाने या बाहरी सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्व अपने अंतर्मन में ज्ञान, शांति, प्रेम और पवित्रता की ज्योति जगाने की प्रेरणा देता है। जब व्यक्ति अपने भीतर की बुराइयों, अज्ञानता और विकारों का अंधकार समाप्त कर सकारात्मकता का प्रकाश फैलाता है, तभी सच्ची दीपावली साकार होती है।
अनेक गणमान्य हस्तियां रहीं उपस्थित
महोत्सव में मुख्य रूप से सिनौली से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक (दरोगा), दिल्ली पुलिस से विवेक कुमार तथा ग्राम रठौरा के पूर्व प्रधान पप्पू जी सहित क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे नैतिक और आध्यात्मिक उत्थान के कार्यों की सराहना की।
समारोह के समापन पर सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को पावन प्रसाद वितरित किया गया तथा विश्व शांति, व्यक्तिगत आरोग्य और समाज में सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं की गईं।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















