महराजगंज

महराजगंज धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस अलर्ट मोड में है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में कोठीभार पुलिस ने सिसवा बाजार कस्बे में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने की बात कही। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026















