बलिया: मुडाडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, एक साल से मायके में रह रही थी पत्नी

बलिया

बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के मुडाडीह गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर की छत पर बने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के मुडाडीह गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर की छत पर बने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पत्नी दो बच्चों के साथ मायके में थी

स्थानीय सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी पिछले करीब एक वर्ष से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से अवसाद और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मृतक के पिता ने भी अपने बेटे को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है।

पुलिस की जांच जारी

बुधवार की सुबह जब काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने जाकर देखा, जहां उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.