गोरखपुर: जुबली कॉलेज के छात्र सचिन पाल का यूपी क्रिकेट टीम में चयन, राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

गोरखपुर

गोरखपुर खेल जगत से जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। पीएम श्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, गोरखपुर के होनहार छात्र सचिन पाल का चयन उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट टीम में हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर खेल जगत से जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। पीएम श्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, गोरखपुर के होनहार छात्र सचिन पाल का चयन उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट टीम में हुआ है। सचिन मध्य प्रदेश में आयोजित होने जा रही 70वीं राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

सचिन पाल की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षकों ने सचिन की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनका कहना है कि सचिन का समर्पण और कड़ी मेहनत अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार सचिन पाल से उम्मीद जताई जा रही है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और गोरखपुर जनपद का नाम रोशन करेंगे। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल संघों ने भी खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.