मऊ

मऊ जनपद में सरकारी नौकरी और रोजगार दिलाने का झांसा देकर गरीब महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में सरकारी नौकरी और रोजगार दिलाने का झांसा देकर गरीब महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव की करीब 25 पीड़ित महिलाएं बुधवार को न्याय की आस लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और एक युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
38 लाख से अधिक की ठगी का आरोप
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि एक शातिर युवक ने उन्हें सरकारी विभागों में नौकरी और विभिन्न रोजगार योजनाओं का झांसा दिया। आरोपी ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 38 लाख 28 हजार रुपये ऐंठ लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए, तब महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की मांग
एसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले की तहकीकात में जुट गई है।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












