मऊ: राजकीय आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी, खाली सीटों पर वॉक-इन प्रवेश का मौका

मऊ

मऊ: जनपद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान में रिक्त पड़ी सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ: जनपद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान में रिक्त पड़ी सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दी गई है।

पोर्टल पर नया पंजीकरण और वॉक-इन प्रक्रिया
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर 15 नवंबर की रात 12 बजे तक अपना नया ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जिन छात्रों ने पूर्व में आवेदन किया है अथवा जो नया पंजीकरण कराएंगे, वे रिक्त सीटों के सापेक्ष वॉक-इन प्रक्रिया (सीधे प्रवेश) के माध्यम से संस्थान में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।

संस्थान प्रबंधन ने प्रवेश के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर आवश्यक अभिलेखों के साथ आईटीआई परिसर में संपर्क करें, ताकि अंतिम तिथि से पूर्व प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.