बलिया

जनपद बलिया के पड़ोसी जिले गाजीपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के पड़ोसी जिले गाजीपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भरौली से लेकर गाजीपुर जिले के हैदरिया तक करीब 17 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर रोजाना घंटों लंबा भीषण जाम लग रहा है। इस गंभीर समस्या के कारण आपातकालीन सेवाओं समेत आम राहगीरों की आफत आ गई है।
अटक रहे आपातकालीन वाहन और राहगीर
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, 17 किलोमीटर के इस दायरे में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जाम की वजह से गंभीर मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस, मासूम बच्चों की स्कूली बसें और आवश्यक सेवाओं में लगे वाहन घंटों फंसे रह रहे हैं। भीषण गर्मी और धूल के बीच वाहनों में सवार यात्रियों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक प्रबंधन पर सवाल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना लग रहे इस लंबे जाम के चलते स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है किNH-31 पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय जनता ने मांग की है कि रूट मैनेजमेंट को दुरुस्त कर नियमित गश्त और भारी वाहनों के सुगम संचालन की व्यवस्था की जाए, ताकि इस भीषण जाम से राहत मिल सके।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













