मंदिर के सरोवर में मिला अधेड़ का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के शिवमंदिर परिसर स्थित सरोवर में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के शिवमंदिर परिसर स्थित सरोवर में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सरोवर से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी गांव निवासी सुभाष गुप्ता (42) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई। बताया जाता है कि सुभाष लंबे समय से लक्ष्मीपुर शिवाला सहित आसपास के गांवों में मजदूरी करता था। रात में वह शिवमंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में ही रुक जाता था।

बुधवार सुबह करीब 9:54 बजे सुशीला गिरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने सरोवर में एक व्यक्ति का शव देखा। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सरोवर की सीढ़ियों के पास मृतक की सफेद टी-शर्ट और भूरे रंग की चप्पल भी मिली।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में सरोवर में गिर गया होगा। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

ग्राम प्रधान कृष्णमोहन पटेल की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, शिकारपुर चौकी प्रभारी और उपनिरीक्षक अभिजीत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की खबर मिलते ही मृतक की मां सत्ती देवी, भाई राजू गुप्ता और भाभी पुष्पा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.