महराजगंज: फरेंदा-लेहड़ा मंदिर मार्ग पर निकला विशालकाय अजगर, सड़क पार करते देख थमे राहगीरों के पहिए; वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा-लेहड़ा मंदिर मार्ग पर मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर मुख्य सड़क पर आ पहुंचा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेंदा-लेहड़ा मंदिर मार्ग पर मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर मुख्य सड़क पर आ पहुंचा। सड़क के बीचों-बीच भारी-भरकम अजगर को रेंगते देख राहगीरों के कदम ठिठक गए और दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। अजगर के असामान्य आकार को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अजगर जंगल की झाड़ियों से निकलकर सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। अनहोनी की आशंका के चलते लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

मोबाइल कैमरों में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, वीडियो वायरल

सड़क पर विशालकाय अजगर के आने की सूचना आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई। इस दौरान कई राहगीरों ने इस रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब सड़क पार करते अजगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जंगल से सटे मार्ग पर वन्यजीवों की आवाजाही आम

गौरतलब है कि फरेंदा से लेहड़ा देवी मंदिर जाने वाला मार्ग घने जंगल से सटा हुआ है, जिसके चलते इस रास्ते पर अक्सर जंगली जानवरों और सरीसृपों की आवाजाही देखने को मिलती है। हालांकि, इतने बड़े आकार के अजगर को खुले में सड़क पार करते देख लोगों में कौतूहल के साथ-साथ दहशत भी नजर आई। अजगर के सुरक्षित रूप से जंगल में ओझल हो जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.