महराजगंज

महराजगंज आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सख्त नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सख्त नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान अवैध रूप से पटाखों के भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति के पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ कानून के तहत बेहद कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना या आगजनी की घटना को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और थानों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आमजन से अपील
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही, यदि कहीं भी अवैध पटाखों के भंडारण या बिना लाइसेंस बिक्री की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













