गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र के घघसरा बाजार में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन के पोल से टकरा जाने के कारण उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र के घघसरा बाजार में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन के पोल से टकरा जाने के कारण उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस अचानक हुई दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान घघसरा निवासी 20 वर्षीय दीपक (पुत्र सुरेंद्र) और 18 वर्षीय जगदीश (पुत्र हनुमान) के रूप में हुई है।
हादसे में दीपक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि जगदीश को मामूली खरोंचें आईं। CHC ठर्रापार के डॉक्टर राजन यादव ने दीपक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात का जायजा लिया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026











