राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ

महराजगंज

महराजगंज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस जनपद महराजगंज में पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस जनपद महराजगंज में पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पित रहने, देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया गया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, राष्ट्र की सुरक्षा एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा देशवासियों के बीच आपसी सौहार्द, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान एवं राष्ट्र के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक श्री रूपेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराने के साथ-साथ देश की आंतरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति संकल्पबद्धता का प्रतीक रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ा रहा अपना दल एस : राजकुमार भुर्जी*जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन