महराजगंज: केरला पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई PTM, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के केरला पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और सर्वांगीण विकास पर शिक्षकों व अभिभावकों ने चर्चा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के केरला पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और सर्वांगीण विकास पर शिक्षकों व अभिभावकों ने चर्चा की। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्लेवे में अमायरा (प्रथम) व अयान्स (द्वितीय), एलकेजी में अजीम अली (प्रथम), शहजाद व आशुतोष (द्वितीय), यूकेजी में हमजा सिद्दीकी (प्रथम) व मन्नत (द्वितीय) ने सफलता हासिल की। कक्षा 1 से 8 तक फैजान, आराध्या, अपूर्व, सबरीन, शहनाज, आशिफा, अभय और आयुष मिश्रा ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रबंधक मोहम्मद फैज अहमद ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा व अन्य शिक्षकों ने बच्चों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास के विकास पर जोर दिया। पीटीएम के जरिए अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ा रहा अपना दल एस : राजकुमार भुर्जी*जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन